businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 4 अंकों की मामूली गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 07, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 4 points 367623मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को सपाट कारोबार हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 4.14 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 36,971.09 पर और निफ्टी 6.95 अंकों की मामूली तेजी के साथ 11,069.40 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 51.33 अंकों की तेजी के साथ 37,026.56 पर खुला और 4.14 अंकों या 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 36,975.23 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,172.18 के ऊपरी स्तर और 36,898.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 106.91 अंकों की तेजी के साथ 14,531.99 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 110.75 अंकों की तेजी के साथ 13,778.76 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8 अंकों की तेजी के साथ 11,070.45 पर खुला और 6.95 अंकों या 0.06 फीसदी तेजी के साथ 11,069.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,118.10 के ऊपरी और 11,043.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (2.48 फीसदी), वाहन (1.77 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.47 फीसदी), उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.02 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.82 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -उपभोक्ता सेवाएं (0.88 फीसदी), ऊर्जा (0.77 फीसदी), बिजली (0.46 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.08 फीसदी) और धातु (0.03 फीसदी)।
(आईएएनएस)

[@ इस ऑफिस में अपने आप चलती हैं कुर्सियां! ]


[@ मां के प्रेमी को ही दिल दे बैठी बेटी लेकिन....]


[@ ‘थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन इस खेल को भी पहचान मिलेगी’]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0