businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 364 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | July 18, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 364 points 237715मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 363.79 अंकों की गिरावट के साथ 31,710.99 पर और निफ्टी 88.80 अंकों की गिरावट के साथ 9,827.15 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 299.24 अंकों की गिरावट के साथ 31,775.54 पर खुला और 363.79 अंकों या 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 31,710.99 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,911.61 के ऊपरी और 31,626.44 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 83.25 अंकों की तेजी के साथ 9,832.70 पर खुला और 88.80 अंकों या 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 9,827.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,885.35 के ऊपरी और 9,792.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 90.60 अंकों की गिरावट के साथ 15,106.85 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 92.48 अंकों की गिरावट के साथ 15,817.60 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में से छह में तेजी रही, जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी (0.24 फीसदी), ऑटो (0.20 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.18 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.17 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं (0.05फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (6.12 फीसदी), ऊर्जा (1.13 फीसदी), रियल्टी (1.10 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.83 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.79 फीसदी) प्रमुख रहे।
(आईएएनएस)

[@ पुराने प्यार को भुलाने के लिए...]


[@ पके हुए तीन नींबू का यह टोटका आपके लिए लाएगा सौभाग्य]


[@ पति को आकर्षित करने के लिए अपनाएं ये विधि]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0