businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 344 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Oct 25, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 344 points 347911मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 343.87 अंकों की गिरावट के साथ 33,690.09 पर और निफ्टी 99.85 अंकों की गिरावट के साथ 10,124.90 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 255.36 अंकों की गिरावट के साथ 33,778.60 पर खुला और 343.87 अंकों या 1.01 फीसदी गिरावट के साथ 33,690.09 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,838.76 के ऊपरी और 33,553.18 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 80.91 अंकों की गिरावट के साथ 13,884.84 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 134.95 अंकों की गिरावट के साथ 13,603.37 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 89.7 अंकों की गिरावट के साथ 10,135.05 पर खुला और 99.85 अंकों या 0.98 फीसदी गिरावट के साथ 10,124.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,166.60 के ऊपरी और 10,079.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही, जिसमें दूरसंचार (2.90 फीसदी), रियल्टी (1.79 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.59 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.49 फीसदी) और वित्त (1.33 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।
(आईएएनएस)

[@ ऎसे बर्तनों में खाने से मर्द बन सकते हैं नपुंसक]


[@ इस गांव में हर आदमी करोडपति, लेकिन गांव छोडते ही . . .]


[@ इस पेड़ पर फल नहीं, लगते हैं पैसे!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0