businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 341 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Oct 26, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 341 points 348129मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 340.78 अंकों की गिरावट के साथ 33,349.31 पर और निफ्टी 94.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,030.00 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 86.71 अंकों की तेजी के साथ 33,776.80 पर खुला और 340.78 अंकों या 1.01 फीसदी गिरावट के साथ 33,349.31 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,776.80 के ऊपरी और 33,291.58 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से सात शेयरों में तेजी रही। टाटा मोटर्स (2.09 फीसदी), रिलायंस (1.41 फीसदी), बजाज ऑटो (1.13 फीसदी), टाटा स्टील (0.83 फीसदी) और भारतीय एयरटेल (0.83 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में यस बैंक (8.97 फीसदी), एक्सिस बैंक (4.04 फीसदी), इंडसइंड बैंक (3.14 फीसदी), टीसीएस (2.86 फीसदी) और कोटक बैंक (2.48 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 14.69 अंकों की गिरावट के साथ 13,870.15 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 5.73 अंकों की गिरावट के साथ 13,597.64 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 117.8 अंकों की तेजी के साथ 10,122.35 पर खुला और 94.90 अंकों या 0.94 फीसदी गिरावट के साथ 10,030.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,128.85 के ऊपरी और 10,004.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 में से पांच सेक्टरों दूरसंचार (0.64 फीसदी), ऊर्जा (0.58 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.14 फीसदी), उद्योग (0.13 फीसदी) और वाहन (0.6 फीसदी) में तेजी रही

बीएसई के सूचना प्रौद्योगिकी (2.05 फीसदी), बैंकिंग (1.97 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.85 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु एवं सेवाएं (1.24 फीसदी) और बिजली (1.10 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,105 शेयरों में तेजी और 1,448 में गिरावट रही, जबकि 149 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ पीले फल,सब्जियों के लाभ जान हो जाएंगे हैरान]


[@ इन पौराणिक कहानियों के कारण मनाया जाता है रक्षाबंधन का पर्व]


[@ दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी शादी से डर रहे लडके!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0