businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 311 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 18, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 311 points 369532मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 310.51 अंकों की गिरावट के साथ 35,498.44 पर और निफ्टी 83.45 अंकों की गिरावट के साथ 10,640.95 पर बंद हुआ।
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 22.23 अंकों की तेजी के साथ 35,808.95 पर खुला और 310.51 अंकों या 0.87 फीसदी गिरावट के साथ 35,498.44 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,912.44 के ऊपरी और 35,470.76 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 145.08 अंकों की गिरावट के साथ 13,795.46 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 134.23 अंकों की गिरावट के साथ 13,118.58 पर बंद हुआ।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.25 अंकों की तेजी के साथ 10,780.25 पर खुला और 21.65 अंकों या 0.20 फीसदी गिरावट के साथ 10,724.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,785.75 के ऊपरी और 10,620.40 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के 19 में से दो शेयरों -दूरसंचार (0.88 फीसदी) और रियल्टी (0.62 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.39 फीसदी), ऊर्जा (1.38 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.36 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.14 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.97 फीसदी)।

(आईएएनएस)

[@ IPL में यह कमाल करने वाले 5वें बल्लेबाज बने शेन वाटसन, देखें...]


[@ चाकलेट के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप]


[@ गोवा के लिए खतरा बना देह व्यापार का धंधा ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0