businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 250 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jan 30, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 250 points 290605मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 249.52 अंकों की गिरावट के साथ 36,033.73 पर और निफ्टी 80.75 अंकों की गिरावट के साथ 11,049.65 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 6.13 अंकों की गिरावट के साथ 36,277.12 पर खुला और 249.52 अंकों या 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 36,033.73 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,291.82 के ऊपरी और 35,993.41 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 118.91 अंकों की गिरावट के साथ 17,591.39 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 255.56 अंकों की गिरावट के साथ 18,873.58 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 9.55 अंकों की गिरावट के साथ 11,095.60 पर खुला और 80.75 अंकों या 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 11,049.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,121.10 के ऊपरी और 11,033.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.74 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.22 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.10 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.07 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.02 फीसदी)।
(आईएएनएस)

[@ इसलिए आनन फानन में शादी करने का फैसला लिया अभिनेत्री रिया सेन ने]


[@ B. Spl: तो ये है किशोर कुमार के गीत ‘पांच रूपइया बारह...’ का राज]


[@ क्या जानते है आप खजूर के इतने चमत्कारी लाभ!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0