businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 25 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 22, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 25 points 296213मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 25.36 अंकों की गिरावट के साथ 33,819.50 पर और निफ्टी 14.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,382.70 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.77 अंकों की गिरावट के साथ 33,817.09 पर खुला और 25.36 अंकों या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 33,819.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,868.74 के ऊपरी और 33,691.42 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 89.32 अंकों की गिरावट के साथ 16,322.14 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 76.41 अंकों की गिरावट के साथ 17,723.73 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 43.1 अंकों की गिरावट के साथ 10,354.35 पर खुला और 14.75 अंकों या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 10,382.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,397.55 के ऊपरी और 10,340.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से पांच सेक्टरों में तेजी रही, जिनमें रियल्टी (0.70 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.59 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.37 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.23 फीसदी) और बैंकिंग (0.13 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - तेल और गैस (1.46 फीसदी), बिजली (1.11 फीसदी), ऊर्जा (0.98 फीसदी), दूरसंचार (0.95 फीसदी) और वाहन (0.90 फीसदी)।
(आईएएनएस)

[@ अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे]


[@ सदा जवां बनाए रखती है दालचीनी, जानिए ऐसे कई फायदे]


[@ चाहिए सरकारी नौकरी..तो कर लो तैयारी क्योंकि... ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0