businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 239 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 03, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 239 points in early trade 243122मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 238.86 अंकों की गिरावट के साथ 32,237.88 पर और निफ्टी 67.85 अंकों की गिरावट के साथ 10,013.65 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 25.81 अंकों की तेजी के साथ 32,502.55 पर खुला और 238.86 अंकों या 0.74 फीसदी गिरावट के साथ 32,237.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,502.55 के ऊपरी स्तर और 32,194.58 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 76.84 अंकों की गिरावट के साथ 15,335.12 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 152.13 अंकों की गिरावट के साथ 15,899.70 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,081.15 पर खुला और 67.85 अंकों या 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 10,013.65 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 10,081.15 के ऊपरी और 9,998.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से चार में तेजी रही। तेल एवं गैस (1.35 फीसदी), दूरसंचार (1.08 फीसदी), ऊर्जा (1.08 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.11 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- धातु (1.68 फीसदी), बैंकिंग (1.66 फीसदी), वित्त (1.33 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.03 फीसदी) और औद्योगिक (0.89 फीसदी) प्रमुख रहे।(आईएएनएस)

[@ 15 दिनों में कर्ज दूर करने के 5 चमत्‍कारिक वास्तु उपाय ]


[@ पिज्जा के साथ सफेद प्लास्टिक का टुकडा क्यों!]


[@ कंगना की जिंदगी में आ गया कोई खास, करना चाहती हैं शादी, लेकिन...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0