businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 232 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | May 21, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 232 points 315009मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 232.17 अंकों की गिरावट के साथ 34,616.13 पर और निफ्टी 79.70 अंकों की गिरावट के साथ 10,516.70 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 24.86 अंकों की तेजी के साथ 34,873.16 पर खुला और 232.17 अंकों या 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 34,616.13 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,973.95 के ऊपरी और 34,593.82 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 20.3 अंकों की तेजी के साथ 10,616.70 पर खुला और 79.70 अंकों या 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 10,516.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,621.70 के ऊपरी और 10,505.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 259.93 अंकों की गिरावट के साथ 15,635.75 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 380.40 अंकों की गिरावट के साथ 16,946.38 पर बंद हुए।

बीएसई के 19 में से सिर्फ तीन सेक्टरों -सूचना प्रौद्योगिकी (0.14 फीसदी), तेल और गैस (0.10 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.07)- में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- रियल्टी (3.11 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (2.55 फीसदी) उपभोक्ता सेवाएं (2.07 फीसदी), उद्योग (2.03 फीसदी), और वाहन (1.92 फीसदी)।
(आईएएनएस)

[@ क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार]


[@ एक घंटे तक पूजा पाठ के बाद एमबीएस अस्पताल में बुलाई आत्मा और साथ ले गए]


[@ करनी है तरक्की तो सीखे विदेशी भाषा!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0