businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 21 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 21, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 21 points 280563मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.10 अंकों की गिरावट के साथ 33,756.28 पर और निफ्टी 3.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,440.30 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 48.87 अंकों की तेजी के साथ 33,826.25 पर खुला और 21.10 अंकों या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 33,756.28 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,860.99 के ऊपरी और 33,707.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 134.99 अंकों की तेजी के साथ 17,553.71 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 206.51 अंकों की तेजी के साथ 18,881.04 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 29.75 अंकों की तेजी के साथ 10,473.95पर खुला और 3.90 अंकों या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 10,444.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,473.95 के ऊपरी और 10,426.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 11 क्षेत्रों में तेजी रही। सर्वाधिक तेजी वाले क्षेत्रों में ऊर्जा (1.90 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.53 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.42 फीसदी), उद्योग (0.89 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.76 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के सर्वाधिक गिरावट वाले सेक्टरों में - वाहन (0.76 फीसदी), ऊर्जा (0.37 फीसदी), बैंकिंग (0.26 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.18 फीसदी) और दूरसंचार (0.18 फीसदी) रहे।

(आईएएनएस)

[@ जानिए क्यों कहा जाता है इस बच्चे को werewolf]


[@ पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाओगे कंगाल]


[@ पत्नियों की ऐसी हरकतों पर पति बोलें"Please NO"]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0