businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 17 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | July 14, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 17 points in early trade 236560मुंबई,। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 16.63 अंकों की गिरावट के साथ 32,020.75 पर और निफ्टी 5.35 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 9,886.35 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 62.55 अंकों की तेजी के साथ 32,099.93 पर खुला और 16.63 अंकों या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 32,020.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,109.75 के ऊपरी और 31,897.87 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.60 अंकों की तेजी के साथ 9,913.30 पर खुला और 5.35 अंकों या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 9,886.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,913.30 के ऊपरी और 9,845.45 के निचले स्तर को छुआ।

वहीं, बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 33.87 अंकों की तेजी के साथ 15,187.41 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 55.56 अंकों की गिरावट के साथ 15,908.01 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में से आठ में तेजी रही, जिनमें उपभोक्ता सेवाएं (1.08 फीसदी), दूरसंचार (0.91 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.89 फीसदी), तेल एवं गैस (0.67 फीसदी) और ऊर्जा (0.37 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में सूचना प्रौद्योगिकी (0.95 फीसदी), औद्योगिक (0.64 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.60 फीसदी), रियल्टी (0.59 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.53 फीसदी) प्रमुख रहे।


[@ एंड्रायड में बग ढूंढने वाले को गूगल अब देगा 2 लाख डॉलर का इनाम]


[@ सर्दियों में खुद को बीमारियों से ऐसे बचाए ]


[@ ये टिप्स आजमाएं शादी को सफल बनाएं.]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0