businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 16 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 29, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 16 points 275406मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 15.83 अंकों की गिरावट के साथ 33,602.76 पर और निफ्टी 8.95 अंकों की गिरावट के साथ 10,361.30 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 45.68 अंकों की तेजी के साथ 33,664.27 पर खुला और 15.83 अंकों या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 33,602.76 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,728.81 के ऊपरी और 33,553.12 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 28.24 अंकों की गिरावट के साथ 17,010.51 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 2.58 अंकों की गिरावट के साथ 18,211.07 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.4 अंकों की गिरावट के साथ सुबह 10,376.65 पर खुला और 15.83 अंकों या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 33,602.76 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,392.95 के ऊपरी और 10,345.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (0.70 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.59 फीसदी), दूरसंचार (0.49 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.27 फीसदी) और औद्योगिक (0.23 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - धातु (0.55 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.36 फीसदी), बैंकिंग (0.36 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.34 फीसदी) और वित्त (0.34 फीसदी)।
(आईएएनएस)

[@ यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...]


[@ इस वजह से कुंवारी रह जाती है लड़कियां...]


[@ नौकरी ढूढ़ने से पहले जान ले इंटरव्यू से जुड़ी ये बातें]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0