businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 151 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 11, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 151 points 368169मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 151.45 अंकों की गिरावट के साथ 36,395.03 पर और निफ्टी 54.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,888.80 पर बंद हुआ।
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 39.02 अंकों की तेजी के साथ 36,585.50 पर खुला और 151.45 अंकों या 0.41 फीसदी गिरावट के साथ 36,395.03 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,588.41 के ऊपरी और  36,300.48 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 211.26 अंकों की गिरावट के साथ 14,117.55 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 206.28 अंकों की गिरावट के साथ 13,450.47 पर बंद हुआ।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.7 अंकों की गिरावट के साथ 10,653.70 पर खुला और 54.80 अंकों या 0.50 फीसदी गिरावट के साथ 10,888.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,930.90 के ऊपरी और 10,857.10 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के 19 में से दो सेक्टरों -प्रौद्योगिकी (0.25 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.20 फीसदी)- में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे स्वास्थ्य सेवाएं (1.88 फीसदी), ऊर्जा (1.53 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.46 फीसदी), तेल और गैस (1.41 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (1.29 फीसदी)। (आईएएनएस)

[@ धन नहीं, वक्त की अहमियत देती है खुशी]


[@ इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज]


[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0