businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 107 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 04, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 107 points 354949मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 106.69 अंकों की गिरावट के साथ 36,134.31 पर और निफ्टी 14.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,869.50 पर बंद हुआ।

 बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 49.48 अंकों की तेजी के साथ 36,290.48 पर खुला और 106.69 अंकों या 0.29 फीसदी गिरावट के साथ 36,134.31 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,295.84 के ऊपरी और 36,036.39 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला असर रहा। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 10.23 अंकों की गिरावट के साथ 15,097.60 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 20.13 अंकों की तेजी के साथ 14,495.70 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.65 अंकों की गिरावट के साथ 10,877.10 पर खुला और 14.25 अंकों या 0.13 फीसदी गिरावट के साथ 10,869.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,890.95 के ऊपरी और 10,833.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (1.71 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.43 फीसदी), तेल और गैस (0.85 फीसदी), धातु (0.28 फीसदी) और ऊर्जा (0.22 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - तेज खपत उपभोक्ता वस्तु एवं सेवाएं (0.65 फीसदी), दूरसंचार (0.63 फीसदी), रियल्टी (0.62 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.61 फीसदी) और वित्त (0.53 फीसदी)।

(आईएएनएस)

[@ घर में पैसा नहीं टिकता तो आजमाएं ये वास्तु टिप्स]


[@ बॉय-फ्रेंड से झगड़ा..तो अपनाएं ये टिप्स!]


[@ भारतीय वैज्ञानिक का दावा, यहां रहते हैं एलियंस]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0