businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 106 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 28, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 106 points 275149मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 105.85 अंकों की गिरावट के साथ 33,618.59 पर और निफ्टी 29.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,370.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 2.21 अंकों की तेजी के साथ 33,726.65 पर खुला और 105.85 अंकों या 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 33,618.59 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,770.15 के ऊपरी और 33,576.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 16.54 अंकों की तेजी के साथ 17,038.75 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 49.73 अंकों की तेजी के साथ 18,213.65 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.65 अंकों की गिरावट के साथ सुबह 10,387.90 पर खुला और 29.30 अंकों या 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 10,370.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,409.55 के ऊपरी और 10,355.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से चार सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.20 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.10 फीसदी), वित्त (0.05 फीसदी) और वाहन (0.04 फीसदी) शामिल हैं।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- दूरसंचार (1.30 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.94 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.64 फीसदी), रियल्टी  (0.53 फीसदी) और ऊर्जा (0.50 फीसदी)।

(आईएएनएस)

[@ पुराने प्यार को भुलाने के लिए...]


[@ पत्नियों की ऐसी हरकतों पर पति बोलें"Please NO"]


[@ ये टिप्स आजमाएं शादी को सफल बनाएं.]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0