businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 0.19 फीसदी की गिरावट, निफ्टी में 0.02 फीसदी की तेजी (साप्ताहिक समीक्षा)

Source : business.khaskhabar.com | Apr 27, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down 019 percent nifty up 002 percent 380384मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में बीते सप्ताह भारी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया, जिसके कारण दुनिया भर के बाजारों में गिरावट आई, घरेलू शेयर बाजारों में भी उतार-चढ़ाव का रूख रहा और ये साप्ताहिक आधार पर सपाट बंद हुए।

साप्ताहिक आधार पर, सेंसेक्स 72.95 अंकों या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 39,067.33 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 1.85 अंकों या 0.02 फीसदी मामूली तेजी के साथ 11,754.65 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 318.58 अंकों या 2.07 फीसदी की गिरावट आई और यह 15,063.99 पर बंद हुआ, जबकि  स्मॉलकैप सूचकांक 207.82 अंकों या 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ 14,813.38 पर बंद हुआ।

सोमवार को बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स 495.10 अंकों या 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 38,645.18 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 158.35 अंकों या 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 11,594.45 पर बंद हुआ।

मंगलवार को शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया और सेंसेक्स 80.30 अंकों या 0.21 पीसदी की गिरावट के साथ 38,564.88 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 18.50 अंकों या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 11,575.95 पर बंद हुआ।

बुधवार को बाजार में अच्छी तेजी दर्ज की गई और सेंसेक्स 489.80 अंकों या 1.27 फीसदी की तेजी के साथ 39,054.68 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 150.20 अंकों या 1.30 फीसदी की तेजी के साथ 11,726.15 पर बंद हुआ।

गुरुवार को सेंसेक्स में 323.84 अंकों या 0.83 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 38,730.86 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 84.35 अंकों या 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 11,641.80 पर बंद हुआ।
 
आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को सेंसेक्स 336.47 अंकों या 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 39,067.33 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 112.85 अंकों या 0.97 फीसदी की तेजी के साथ 11,754.65 पर बंद हुआ।

बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टीसीएस (4.33 फीसदी), एचसीएल टेक (3.40 फीसदी), इंफोसिस (2.89 फीसदी), बजाज फाइनेंस (2.57 फीसदी) और भारती एयरटेल (1.97 फीसदी)।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टाटा मोटर्स डीवीआर (8.84 फीसदी), टाटा मोटर्स (8.69 फीसदी), मारुति (8.18 फीसदी), यस बैंक (7.01 फीसदी) और वेदांता (5.06 फीसदी)।

राजनीतिक मोर्चे पर, 2019 लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 राज्यों के 71 संसदीय क्षेत्रों में वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। आम चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं, जो 11 अप्रैल से शुरू हुए हैं और आखिरी चरण की वोटिंग 19 मई को होगी। वोटो की गिनती 23 मई को की जाएगी और उसी दिन नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे।

विदेशी मोर्चे पर, बैंक ऑफ जापान ने गुरुवार (25 अप्रैल) की मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा है, लेकिन 2020 तक ब्याज दरों को अत्यंत कम स्तर पर रखने का वादा किया है।

ट्रंप प्रशासन ने सोमवार (22 अप्रैल) को कहा कि अब किसी भी देश को ईरान से तेल खरीदने के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों से छूट नहीं मिलेगी। अमेरिका ने फिलहाल आठ देशों को छूट दे रखी थी, जिसमें भारत भी शामिल है। इस छूट की अवधि 2 मई को समाप्त हो रही है, जिनमें चीन, भारत, जापान और दक्षिण कोरिया ईरान से तेल खरीदने वाले प्रमुख देश हैं।
(आईएएनएस)

[@ ब्रेट ली ने इस क्रिकेटर को बताया भारतीय गेंदबाजी का भविष्य]


[@ जानें कलौंजी के औषधीय गुणों के बारें में]


[@ शाहरूख खान ने बताई ‘किंग आॅफ रोमांस’ बनने की पूरी कहानी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0