businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 274 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jan 20, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex dips down by 274 points 160124मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 274.10 अंकों की गिरावट के साथ 27,034.50 पर और निफ्टी 85.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,349.35 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 75.91 अंकों की गिरावट के साथ 27,232.69 पर खुला और 274.10 अंकों या 1.00 फीसदी गिरावट के साथ 27,034.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,264.41 के ऊपरी और 27,009.81 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 30.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,404.35 पर खुला और 85.75 अंकों या 1.02 फीसदी गिरावट के साथ 8,349.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,423.65 के ऊपरी और 8,340.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 197.28 अंकों की गिरावट के साथ 12,583.89 पर और स्मॉलकैप 164.57 अंकों की गिरावट के साथ 12,761.01 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से दो सेक्टरों -दूरसंचार (0.24 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.10 फीसदी)- में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में धातु (2.37 फीसदी), बिजली (1.97 फीसदी), रियल्टी (1.94 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊं वस्तु (1.84 फीसदी) और बैंकिंग (1.77 फीसदी) प्रमुख रहे। (आईएएनएस)

[@ इस मंदिर में सोने से गर्भवती हो जाती है महिलाएं!]


[@ Punjab election- राजनीती में रिश्तों के कोई मायने नहीं]


[@ इस मंदिर में प्रवेश करने से डरते है लोग, जानें क्यों!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0