businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 36 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 05, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex at record high gains 36 points 222749मुंबई | देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 36.20 अंकों की तेजी के साथ रिकॉर्ड 31,309.49 अंक पर और निफ्टी 21.60 अंकों की तेजी के साथ रिकार्ड 9,675.10 अंक पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 1.45 अंकों की बढ़त के साथ 31,274.74 पर खुला और 36.20 अंकों या 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 31,309.49 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,355.42 के ऊपरी और 31,198.22 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 22.58 अंकों की तेजी के साथ 14,824.06 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 98.78 अंकों की तेजी के साथ 15,409.95 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.8 अंकों की बढ़त के साथ 9,656.30 पर खुला और 21.60 अंकों या 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 9,675.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,687.20 के ऊपरी और 9,640.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 14 में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (5.81 फीसदी), रियल्टी (1.02 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.00 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.80 फीसदी) और दूरसंचार (0.60 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में धातु (0.56 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.26 फीसदी), बिजली (0.06 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.05 फीसदी) प्रमुख रहे। (आईएएनएस)

[@ अब नींद से घटेगा मोटापा, वो भी ऐसे... ]


[@ कुछ बातें छिपाएं अपने Boyfriend से]


[@ जानिए,जौ के पानी के चमत्कारिक फायदे...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0