businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 385 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 21, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex 385 points down 126440मुंबई । देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 385.10 अंकों की गिरावट के साथ 25,765.14 पर और निफ्टी 145.00 अंकों की गिरावट के साथ 7,929.10 पर बंद हुआ।  
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 96.46 अंकों की तेजी के साथ 26,246.70 पर खुला और 385.10 अंकों या 1.47 फीसदी गिरावट के साथ 25,765.14 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,270.28 के ऊपरी और 25,717.93 के निचले स्तर को छुआ।  
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 28 अंकों की तेजी के साथ 8,102.10 पर खुला और 145.00 अंकों या 1.80 फीसदी गिरावट के साथ 7,929.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,102.45 के ऊपरी और 7,916.40 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेज गिरावट देखी गई। मिडकैप 338.10 अंकों की गिरावट के साथ 11,734.33 पर और स्मॉलकैप 375.13 अंकों की गिरावट के साथ 11,493.81 पर बंद हुआ।  
 
बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। इनमें रियल्टी (4.71 फीसदी), धातु (3.34 फीसदी), वाहन (3.25 फीसदी), आधारभूत सामग्री (3.07 फीसदी) और बैंकिंग (2.89 फीसदी) में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।  
 (आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0