businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 329 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 02, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex 329 points down 132893मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 329.26 अंकों की गिरावट के साथ 26,230.66 पर और निफ्टी 106.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,086.80 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 122.55 अंकों की गिरावट के साथ 26,437.37 पर खुला और 329.26 अंकों या 1.24 फीसदी गिरावट के साथ 26,230.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,463.06 के ऊपरी और 26,182.93 के निचले स्तर को छुआ।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 39.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,153.55 पर खुला और 106.10 अंकों या 1.30 फीसदी गिरावट के साथ 8,086.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,159.30 के ऊपरी और 8,070.05 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 155.85 अंकों की गिरावट के साथ 12,199.18 पर और स्मॉलकैप 167.22 अंकों की गिरावट के साथ 12,083.20 पर बंद हुआ।  
 
बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। इनमें उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.32 फीसदी), औद्योगिक (1.85 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.62 फीसदी), वाहन (1.61 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (1.51 फीसदी) में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।  
  (आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0