businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 27 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 02, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex 27 points down 268439मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 27.05 अंकों की गिरावट के साथ 33,573.22 पर और निफ्टी 16.70 अंकों की गिरावट के साथ 10,423.80 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 15.57 अंकों की तेजी के साथ 33,615.84 पर खुला और 27.05 अंकों या 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 33,573.22 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,657.57 के ऊपरी और 33,527.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 78.74 अंकों की तेजी के साथ 16,725.35 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 71.69 अंकों की तेजी के साथ 17,768.87 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 10,440.50 पर खुला और 16.70 अंकों या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 10,423.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,453.00 के ऊपरी और 10,412.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 9 सेक्टरों में तेजी रही। स्वास्थ्य सेवाएं (2.48 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.26 फीसदी), दूरसंचार (0.75 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.67 फीसदी) और  बिजली (0.34 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.93 फीसदी), वाहन (0.61 फीसदी), तेल और गैस (0.34 फीसदी), धातु (0.30 फीसदी) और ऊर्जा (0.30 फीसदी) प्रमुख रहे।
(आईएएनएस)

[@ भारत के खिलाफ इस मामले में नं.1 बल्लेबाज हैं जॉर्ज बेली, ये हैं टॉप...]


[@ जानें, महिलाओं के लिए कौन सा अंग उनसे जु़डे किस राज को खोलता है!]


[@ भूलकर भी ना करें ये 4 काम, रूठ जाएगी मां लक्ष्मी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0