businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 234 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 26, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex 234 points down 146855मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 233.60 अंकों की गिरावट के साथ 25,807.10 पर और निफ्टी 77.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,908.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 48.29 अंकों की गिरावट के साथ 25,992.41 पर खुला और 233.60 अंकों या 0.90 फीसदी गिरावट के साथ 25,807.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,008.57 के ऊपरी और 25,753.74 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 20.65 अंकों की कमजोरी के साथ 7,965.10 पर खुला और 77.50 अंकों या 0.97 फीसदी गिरावट के साथ 7,908.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,970.05 के ऊपरी और 7,893.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 254.95 अंकों की गिरावट के साथ 11,505.83 पर और स्मॉलकैप 248.20 अंकों की गिरावट के साथ 11,548.74 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही।  रियल्टी (3.61 फीसदी), धातु (2.85फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (2.58 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.36 फीसदी) और ऊर्जा (1.79 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही। (आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0