सबसे बडा रक्षा आयातक देश बना सऊदी अरब
Source : business.khaskhabar.com | Mar 09, 2015 | 

दुबई। तेल खनिज संसाधन से समृद्ध देश सऊदी अरब 2014 में भारत को पछाडकर विश्व का सबसे बडा रक्षा आयातक देश बन गया, जबकि चीन अपने एशियाई पडोसी भारत के बाद तीसरे पायदान पर रहा। अनुसंधान फर्म आईएचएस ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर, अमेरिका लगातार शीर्ष रक्षा निर्यातक देश बना रहा, जबकि दूसरे पायदान पर रूस, तीसरे पर फ्रांस और चौथे पायदान पर ब्रिटेन रहा। इस दौरान, रक्षा आयातक देशों की श्रेणी में चीन पांचवे पायदान से चढकर तीसरे पायदान पर पहुंच गया और विश्व का तीसरा सबसे बडा रक्षा आयातक देश बन गया।
वर्ष 2014 में चीन रूस से रक्षा उपकरणों की सबसे अधिक खरीद करने वाला देश रहा और उसने 2.3 अरब डॉलर मूल्य के रक्षा उपकरण खरीदे। वहीं भारत ने 1.7 अरब डॉलर मूल्य के रक्षा उपकरण रूस से खरीदे। वर्ष 2014 में वैश्विक रक्षा व्यापार लगातार छठे वर्ष 56.8 अरब डॉलर से बढकर 64.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया।