businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सैमसंग कर रहा है ट्रिपल फोल्डिंग स्क्रीन, रोलेबल डिस्प्ले पर काम

Source : business.khaskhabar.com | Nov 30, 2020 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 samsung working on devices with triple folds rollable displays 460385सोल। सैमसंग के ट्रिपल फोल्डिंग स्क्रीन और रोलेबल डिस्प्ले के साथ नए डिवाइसों पर काम करने की संभावना जताई जा रही है। जीएसएम एरिना की रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया की इस दिग्गज तकनीकी कंपनी ने फिलहाल अपने डिस्प्ले ब्लॉग में एक अवधारणा के रूप में डिजाइनों का खुलासा किया है।

पहली ड्रॉइंग में एक ट्री-फोल्डिंग डिस्प्ले गैलेक्सी फोल्ड की तस्वीर देखने को मिल रही है। नए डिवाइस में एक्सटर्नल डिस्प्ले के लिए फोल्ड करने की जरूरत को ही हटा दिया जाएगा क्योंकि इसे इसके अनफोल्ड फुटप्रिंट के एक तिहाई तक मोड़ा जा सकेगा।

कंपनी ने एक और डिवाइस पर काम करने की ओर इशारा किया है, जो कि एक रोलेबल डिस्प्ले गैजेट है। इस प्रोडक्ट की बॉडी लंबे बेलनाकार रूपी होगी, जिसे मोड़ कर डिस्प्ले तक आने की सुविधा होगी।

इस नई ट्री-फोल्डिंग डिवाइस की अवधारणा लेट्सगोडिजिटल की है। इसे एक स्लाइड आउट की-बोर्ड के साथ पेश करने की संभावना है, जिसका इस्तेमाल कई अलग-अलग पोजीशन में किया जा सकेगा। (आईएएनएस)

[@ बालिका वधू की सांची ने फिर शुरू की कसरत क्योंकि...]


[@ कोमा से बाहर आते ही बोलने लगा दूसरे देश की भाषा]


[@ सेब सेहत के लिए लाभकारी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0