businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सैमसंग इंडिया इसी हफ्ते करेगा दो ‘गैलेक्सी जे’ फोन लांच

Source : business.khaskhabar.com | Sep 18, 2018 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 samsung india set to launch 2 galaxy j phones this week 341538नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन कंपनियों से टक्कर में सैमसंग भारतीय बाजार में अगले हफ्ते दो नए स्मार्टफोन - गैलेक्सी जे6 प्लस और गैलेक्सी जे4प्लस लांच करेगा।

उद्योग सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत 10,000 से 20,000 रुपये के बीच रहने की संभावना है।

गैलेक्सी जे6प्लस में ड्यूअल पिछले कैमरे के साथ ही उद्योग में पहला साइड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

गैलेक्सी जे4प्लस में नया ‘इमोटिफाई’ फीचर होगा, जो युवाओं को अपने आप को बेहतर तरीके से व्यक्त करने में सक्षम बनाएगा।

इस साल की शुरुआत में सैमसंग ने मध्यम खंड में गैलेक्सी जे8 और जे6 स्मार्टफोन्स लांच किया है। इस साल जुलाई तक दक्षिण कोरियाई प्रौद्योगिकी दिग्गज ने दो लाख से ज्यादा गैलेक्सी जे8 और जे6 की बिक्री की।

‘गैलेक्सी जे’ सैमसंग इंडिया का सबसे सफल स्मार्टफोन ब्रांड है।
(आईएएनएस)

[@ इंटरनेट के अलावा Wi Fiके ये 6 काम जान चौंक जाएंगे]


[@ जन्माष्टमी पर करें ये खास उपाय, खूब बरसेगा धन]


[@ अब स्पर्श से हो जाएगा अंगों का उपचार]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0