businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सैमसंग इंडिया नया गैलेक्सी ए प्रीमियम स्मार्टफोन लांच करेगी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 18, 2018 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 samsung india launches new galaxy a premium smartphone 334998नई दिल्ली। सैमसंग इंडिया अपने लोकप्रिय गैलेक्सी ए सीरीज में एक नया ड्यूअल पिछला कैमरा फोन इसी महीने लांच करेगी, जो एक प्रीमियम डिवाइस होगा, जिसकी कीमत 30,000 रुपये से अधिक होगी।

उद्योग सूत्रों ने आईएएनएस को शुक्रवार को बताया कि इस स्मार्टफोन में छह जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगा और इसमें स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर लगा होगा।

नए डिवाइस में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड ‘इंफिनिटी डिस्प्ले’ होगा।

इसमें 16 मेगापिक्सल प्लस 2 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा ‘लाइव फोकस’ फीचर के साथ होगा तथा अगला कैमरा 24 मेगापिक्सल का होगा।

सैमसंग ने मई में गैलेक्सी ए6प्लस स्मार्टफोन 25,990 रुपये में लांच किया था, जिसमें छह इंच का 18.5:9 डिस्प्ले था। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई थी।
(आईएएनएस)

[@ एक बार चार्ज करो 318 घंटे चलेगा यह स्मार्टफोन....]


[@ आसानी से पता कर सकते हैं किसने चेक किया आपका फेसबुक प्रोफाइल]


[@ इस वजह से कुंवारी रह जाती है लड़कियां...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0