businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई के 11 जनवरी को लॉन्च होने की संभावना

Source : business.khaskhabar.com | Dec 22, 2021 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 samsung galaxy s21 fe likely to launch on jan 11 500534सियोल। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग अपने आगामी स्मार्टफोन- गैलेक्सी एस 21 एफई को 11 जनवरी, 2022 को लॉन्च करने की संभावना है। एक टिप्सटर ने गैलेक्सी एस21 एफई की नई तस्वीरें साझा की हैं। गिज्मो चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, डिस्प्ले पर 11 जनवरी की तारीख बताती है कि यह एस21 एफई की लॉन्च डेट हो सकती है।

इमेजिस से पता चलता है कि हैंडसेट यूएस में एटी एंड टी के माध्यम से 5जी सपोर्ट के साथ उपलब्ध होगा, जिसे जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई के 6 जीबी रैम प्लस 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम प्लस 256 जीबी स्टोरेज विकल्पों में आने की संभावना है।

एफई में 6.41 इंच का एमोएलईडी एफएचडी प्लस 120 हट्र्ज डिस्प्ले होगा। इसमें 32 एमपी का सेल्फी कैमरा और 12 एमपी (मुख्य ओआईएस के साथ) प्लस 12 एमपी (अल्ट्रावाइड) प्लस 8 एमपी (टेलीफोटो) ट्रिपल कैमरा यूनिट होगा।

क्षेत्र के आधार पर, एस21 एफई स्नैपड्रैगन 888 या एक्सीनॉस 2100 के साथ शिप होगा।

एस21 एफई 4,500 एमएएच की बैटरी पैक करेगा जो 25 वॉट फास्ट चाजिर्ंग को सपोर्ट करती है। यह वायरलेस चाजिर्ंग और रिवर्स वायरलेस चाजिर्ंग के लिए भी सपोर्ट करेगा।

स्मार्टफोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर, स्टीरियो स्पीकर और आईपी 68 रेटेड डस्टप्रूफ और वाटर-रेसिस्टेंट चेसिस भी शामिल हो सकते हैं। (आईएएनएस)


[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


[@ चमत्कारी नागमणि के नाम पर ठगी का धंधा ]


[@ बिना मेकअप चूहे जैसी दिखती है यह अभिनेत्री]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0