businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

Source : business.khaskhabar.com | Feb 01, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 rupee weakens against the dollar 366448नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा अंतरिम बजट पेश करने से पहले शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आई। डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूती के साथ 71 पर खुला, लेकिन बाद में फिसलकर 71.13 पर आ गया।

उधर, डॉलर के मुकाबले यूरो समेत कुछ मुद्राओं में कमजोरी आने डॉलर इंडेक्स में लगातार दूसरे दिन बढ़त देखी गई। डॉलर इंडेक्स 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 95.34 पर बना हुआ था, जबकि एक यूरो का विनिमय मूल्य 1.1442 था।

पिछले सत्र में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने से रुपये को सपोर्ट मिला। वित्तमंत्री पीयूष गोयल 11 बजे संसद में अंतरिम बजट पेश करेंगे। बाजार की नजर फिलहाल बजट पर है।
(आईएएनएस)

[@ मां-बाप का गाना सुन कोमा से जागी 4साल की बच्ची ]


[@ संबंध बनाते बुजुर्ग की मौत,सर्जरी से किया अलग ]


[@ ‘थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन इस खेल को भी पहचान मिलेगी’]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0