businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बाजार में उठापटक का दौर,सेंसेक्स में 698.86 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 11, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 round of volatility in market index plunged more than 400 points rupee weak 120615प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 698.86 अंकों की गिरावट के साथ 26,818.82 पर और निफ्टी 229.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,296.30 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 172.83 अंकों की गिरावट के साथ 27,344.85 पर खुला और 698.86 अंकों या 2.54 फीसदी गिरावट के साथ 26,818.82 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,344.85 के ऊपरी और 26,777.18 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 172.83 अंकों की गिरावट के साथ 27,344.85 पर खुला और 229.45 अंकों या 2.69 फीसदी गिरावट के साथ 8,296.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,460.60 के ऊपरी और 8,284.95 निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 467.56 अंकों की गिरावट के साथ 12,464.02 पर और स्मॉलकैप 441.71 अंकों की गिरावट के साथ 12,485.07 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। वाहन (4.53 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (4.30 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (4.19 फीसदी), रियल्टी (4 फीसदी) और आधारभूत वस्तुएं (3.74 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

इससे पूर्व सुबह...

एशियाई बाजारों में गिरावट पर हो रहे कारोबार का असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी पड़ा और शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 350 अंक गिर गया। गिरावट का यह सिलसिला खबर लिखे जाने तक जारी देखा गया और सेंसेक्स 400 से अधिक अंक तक फिसल गया। वहीं रुपया पिछले सेशन में 67.17 प्रति डॉलर की कीमत पर बंद होने के बाद आज 54 पैसे गिर गया। अमेरिकी चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद पिछले सेशन में डॉलर पर बुरा असर पड़ा था लेकिन आज डॉलर में अन्य मुद्राओं के मुकाबले मजबूती देखी जा रही है।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.21 बजे 252.73 अंकों की गिरावट के साथ 27,264.95 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 83.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,442.30 पर कारोबार करते देखे गए। इसके बाद 10:10 बजे 384.94 अंकों की गिरावट के साथ 27132.74 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 135.00 अंकों की गिरावट के साथ 8390.75 पर कारोबार करते देखे गए।
गुरुवार को 500 और1000 रुपये मूल्य के मौजूदा नोटों पर प्रतिबंध से डिपॉजिट बढऩे की उम्मीद में बैंकिंग शेयरों में चमक और वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार तेजी की राह पर लौटे जहां सेंसेक्स 265 अंक मजबूत हुआ तो निफ्टी भी एक बार फिर 8500 के मनोवैज्ञानिक स्तर को लांघ गया था। कारोबारियों का कहना है कि अन्य एशियाई बाजारों में मजबूती से उत्साहित सटोरियों द्वारा सौदों की कटान से भी बाजार को बल मिला।
निवेशकों ने अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्यापार अनुकूल नीतियां अपनाने का अनुमान लगाते हुए खुद को आश्वस्त किया।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0