businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस जियो अब जेन मोबाइल डिवाइस पर भी उपलब्ध

Source : business.khaskhabar.com | Sep 27, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 reliance jio now available on zen mobile devices 92963नई दिल्ली । घरेलू स्मार्टफोन निर्माता जेन मोबाइल ने मंगलवार को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की घोषणा की।

जेन मोबाइल का कल्ट 10 डिवाइस रखनेवाले उपभोक्ता वीओएलटीई हाईडेफिनेशन कॉल्स और मुफ्त असीमित इंटरनेट एक्सेस का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर जेन मोबाइल के आनेवाले सभी हैंडसेट पर उपलब्ध होगा।

जेन मोबाइल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कालीरोना ने एक बयान में कहा, ‘‘हम हमेशा अपने ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करते हैं। हम मानते हंै कि इस साझेदारी के साथ हमारे ग्राहकों को मन की पूर्ण शांति के साथ डिजिटल जीवनशैली को अपनाने का मौका मिलेगा।’’

जियो कनेक्शन के साथ ग्राहक 31 दिसंबर तक असीमित कॉलिंग, एसएमएस, हाई स्पीड डेटा का लाभ मुफ्त उठा सकते हैं।
(आईएएनएस)

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0