businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस जियो 4जी सेवा हुई शुरू

Source : business.khaskhabar.com | Dec 28, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 reliance jio begins 4g services for its employeesमुंबई। रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने रविवार को समूह की 4जी सेवा की शुरूआत की और इस मौके पर मुकेश के पूरे परिवार के अलावा उनके भाई अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी और उनके बेटे अनमोल और अंशुल, रिलांयस समूह के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की पत्नी कोकिलाबेन भी दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं। मुकेश की पत्नी नीता अंबानी, उनके तीनों बच्चे और उनकी बहनें भी वहां मौजूद थीं। कार्यक्रम की शुरूआत मुकेश के बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी के कार्यRम की मेजबानी करने से हुई। रिलायंस जियो ने अपने एक लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए निशुल्क 4जी सेवा शुरू की। कंपनी के मार्च-अप्रैल से सेवा की व्यवसायिक शुरूआत करने की संभावना है। कार्यक्रम का आयोजन रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में किया गया। शाहरूख खान रिलायंस जियो 4जी सेवा के ब्रांड अम्बेस्डर होंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0