businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रेडमी नोट 8 प्रो लिक्विड कूलिंग फीचर के साथ आएगा

Source : business.khaskhabar.com | Aug 25, 2019 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 redmi note 8 pro to come with liquid cooling feature 400456बीजिंग। अपने नोट 8 सीरीज की लांचिंग से पहले रेडमी ने खुलासा किया है कि ‘नोट  8 प्रो’ लिक्विड कूलिंग फीचर से लैस होगा।

जीएसएमएरेना की शुक्रवार की रिपोर्ट में कहा गया कि निर्माताओं के मुताबिक, लिक्विड कूलिंग फीचर फोन को करीब 4-6 डिग्री तक ठंडा रखेगा, जिससे वे प्रदर्शन से समझौता किए बिना लंबे समय तक गेम खेल सकेंगे।

इसके अतिरिक्त, मीडिया टेक द्वारा वेईबो पर किए एक पोस्ट से खुलासा हुआ कि आगामी ‘नोट 8 प्रो’ नए हेलियो जी90टी चिपसेट से चलेगा।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने हाल में ही एक पोस्टर साझा किया था, जिसमें ‘नोट 8 प्रो’ की झलक दिखाई गई थी। इसमें इसके पिछले हिस्से में तीन कैमरे वर्टिकली और चौथा कैमरा दाएं लगा दिखाई दे रहा था।

इस तस्वीर से पता चला था कि आगामी नोट 8 सीरीज में पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और ग्लास सैंडबिच डिजायन होगा।

श्याओमी की उप-ब्रांड रेडमी चीन में 29 अगस्त को ‘नोट 8’ और ‘नोट 8 प्रो’ के साथ ‘रेडमी टीवी’ लांच करने वाली है।

(आईएएनएस)

[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]


[@ यह बच्चा धीरे धीरे बनता जा रहा है पत्थर!]


[@ यहां कब्र के नीचे सपरिवार रहते हैं, जानिए क्यों ....]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0