businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रियलमी नारजो 20 सीरीज 21 सितम्बर को भारत में होगा लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Sep 14, 2020 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 realme narzo 20 series arriving in india on sep 21 452138नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता रियलमी ने सोमवार को कहा कि उसका नया नारजो 20 सीरीज 21 सितम्बर को भारत में डेब्यू करेगा। नारजो 20 सीरीज की घोषणा इस महीने की शुरुआत में बर्लिन में आयोजित आईएफए 2020 में किया गया था।

इससीरीज में तीन डिवाइस-नारजो 20ए, नारजो 20 और नारजो 20 प्रो शामिल हैं।

रियलमी नारजो 20 सीरीज इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए नारजो 10 तथा नारजो 10ए का स्थान लेगा।

रियलमी नारजो 20ए दो वेरिएंट : 3जीबी रैम-32जीबी स्टोरेज तथा 4जीबी रैम-64जीबी स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। यह व्हीक्ट्री ब्ल्यू और ग्लोरी सिल्वर रंगो में उपलब्ध होगा।

इसी तरह, नारजो 20 दो वेरिएंट : 4जीबी रैम-64जीबी स्टोरेज तथा 4जीबी रैम-128जीबी स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। यह भी व्हीक्ट्री ब्ल्यू और ग्लोरी सिल्वर रंगो में उपलब्ध होगा।

जहां तक नारजो 20 प्रो की बात है तो यह 6जीबी रैम-64जीबी स्टोरेज तथा 8जीबी रैम-128जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।
(आईएएनएस)

[@ ये"सुपर फूड्स"सर्दियों की समस्याएं रखें दूर]


[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0