businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

5 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री के साथ रियलमी उभरता हुआ ब्रांड : रिपोर्ट

Source : business.khaskhabar.com | Oct 30, 2020 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 realme fastest brand to sell 5 crore smartphones report 457248नई दिल्ली। रियलमी पर शुक्रवार को सामने आई एक नई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि बीते नौ तिमाहियों (साल 2018 की तीसरी तिमाही से लेकर साल 2020 की पहली तिमाही तक) में 5 करोड़ स्मार्टफोन बेचकर यह मार्केट में एक उभरते हुए ब्रांड के रूप में सामने आया है। कांउटर पॉइंट की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, तिमाही स्तर पर 1.48 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री के साथ रियलमी ने इतिहास रचा है और साथ ही तीसरी तिमाही में यह दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला स्मार्टफोन ब्रांड बनकर उभरा है क्योंकि बीते तिमाहियों के दौरान इसमें 132 फीसदी तक की बढ़त देखी गई है।

रियलीमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने अपने दिए एक बयान में कहा, "इस उपलब्धि से साबित होता है कि ग्राहकों द्वारा बड़े स्तर पर हमारे प्रोडक्ट को सराहा और अपनाया गया है और नए लॉन्च हुए उत्पादों को भी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इंसान की जीवनशैली से जुड़ी एक बेहतर तकनीकि कंपनी बनने के अपने सफर में यह यकीनन एक मील का पत्थर है। इस वक्त भारत में हमारे तीन करोड़ यूजर्स हैं।" (आईएएनएस)


[@ यहां लगता है साढे तीन साल का सूर्यग्रहण!]


[@ आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म]


[@ जानें कलौंजी के औषधीय गुणों के बारें में]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0