businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

RBI ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान 

Source : business.khaskhabar.com | Jun 08, 2023 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 rbi did not change the repo rate the growth rate is expected to be 65 percent 565812चेन्नई। उम्मीद के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 6.50 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। साथ ही आरबीआई ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए विकास दर (जीडीपी) 6.5 फीसदी और महंगाई दर 5.1 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने तीन दिन के विचार-विमर्श के बाद एमपीसी के फैसले की घोषणा करते हुए गुरुवार को कहा कि समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर को 6.5 फीसदी पर रखने का फैसला किया है।

दास ने कहा कि एमपीसी की बैठक छह, सात और आठ जून को हुई थी।

दास ने कहा कि आर्थिक कारकों को ध्यान में रखते हुए एमपीसी ने वित्त वर्ष 24 में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

मुद्रास्फीति की दर के बारे में 2023-24 के लिए एमपीसी का पूवार्नुमान 5.1 प्रतिशत है, जिसमें रबी फसल की कटाई/मानसून को ध्यान में रखा गया है।

दास ने यह भी कहा कि भू-राजनीतिक स्थिति, मानसून और अन्य के कारण अनिश्चितता अभी भी मौजूद है।(आईएएनएस)

[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]


[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]


[@ अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0