businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 118 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 21, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 rally in share markets sensex 118 points up 273559मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 118.45 अंकों की तेजी के साथ 33,478.35 पर और निफ्टी 28.15 अंकों की तेजी के साथ 10,326.90 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 78.38 अंकों की तेजी के साथ 33,438.28 पर खुला और 118.45 अंकों या 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 33,478.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,625.05 के ऊपरी और 33,437.61 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। डॉ. रेड्डी (4.99 फीसदी), सन फार्मा (4.18 फीसदी), सिप्ला (2.31 फीसदी), भारती एयरटेल (2.13 फीसदी) और एनटीपीसी (1.61 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -कोल इंडिया (1.51 फीसदी), आईटीसी (1.08 फीसदी), टीसीएस (1.04 फीसदी), पॉवर ग्रिड (1.03 फीसदी) और कोटक बैंक (0.77 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 65.86 अंकों की तेजी के साथ 17,813.07 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 16.44 अंकों की तेजी के साथ 16,794.23 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 30.5 अंकों की तेजी के साथ 10,329.25 पर खुला और 28.15 अंकों या 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 10,326.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,358.70 के ऊपरी और 10,315.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊं वस्तु (1.98 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.76 फीसदी), दूरसंचार (1.00 फीसदी), ऊर्जा (0.96 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.84 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में रियल्टी (1.33 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.17 फीसदी), वित्त (0.07 फीसदी) और बैंकिंग (0.05 फीसदी) रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,455 शेयरों में तेजी और 1,243 में गिरावट रही, जबकि 160 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

(आईएएनएस)

[@ दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रोप ब्रिज ]


[@ कैसे करें किसी अनजान लडकी से बात, अपनाएं ये टिप्स ]


[@ इन चीजों को भूलकर भी सिरहाने नहीं रखें, कर देंगी बरबाद ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0