businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विनिर्माण: उत्पादन 2 साल के उच्च स्तर पर

Source : business.khaskhabar.com | Dec 01, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 production in manufacturing sector reaches two year highनई दिल्ली। जोरदार उत्पादन और नए आर्डर के मद्देनजर भारत के विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन नवंबर में पिछले करीब दो साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह बात सोमवार को एचएसबीसी के सर्वेक्षण में कही गई। एचएसबीसी इंडिया क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई)- विनिर्माण कारोबार का मिश्रित संकेतक- नवंबर में 53।3 स्तर पर रहा जो अक्तूबर में दर्ज 51.6 के स्तर से काफी ऊपर रहा। विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन नवंबर में लगातार 13वें महीने बढा और 21 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस सूचकांक का 50 से उपर रहना वृद्धि जबकि इससे नीचे का स्तर नरमी का संकेतक है। एचएसबीसी के सह प्रमुख एशियाई आर्थिक अनुसंधान फ्रेडरिक न्यूमैन ने कहा कि विनिर्माण की गतिविधियां उच्चतर उत्पादन और नए आर्डर के मद्देनजर नवंबर में और तेजी से बढ़ीं। घरेलू बाजार में आर्डर में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज हुई जबकि निर्यात के आर्डर में तेजी बरकरार रही। नवंबर के आंकडों से उम्मीद से अधिक मांग का संकेत मिलता है क्योंकि नए आर्डर में पिछले 21 महीने में सबसे अधिक तेजी दर्ज हुई। इसी तरह भारतीय उत्पादकों को मिले निर्यात आर्डर में नवंबर के दौरान तेजी बरकरार रही।

प्रमुख उद्योगों की विकास दर 6.3 फीसदी...


प्रमुख आठ उद्योगों की विकास दर अक्टूबर में 6.3 फीसदी रही। यह जानकारी सोमवार को जारी सरकारी आंकडों से मिली। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक अप्रैल-अक्टूबर अवधि में यह विकास दर 4.3 फीसदी रही। अक्टूबर में साल-दर-साल आधार पर बिजली उत्पादन की विकास दर 13.2 फीसदी रही। सीमेंट उत्पादन एक फीसदी कम रहा, जबकि इस्पात उत्पादन 2.3 फीसदी बढा। कोयला उत्पादन 16.2 फीसदी बढा। ईंधन उत्पादन अप्रैल-अक्टूबर अवधि में साल-दर-साल आधार पर 8.5 फीसदी बढा। आठ में से चार उद्योग में संकुचन हुआ। अक्टूबर में कच्चे तेल के उत्पादन में एक फीसदी वृद्धि हुई, जबकि प्राकृतिक गैस उत्पादन 4.2 फीसदी घट गया। साथ ही ऊर्वरक उत्पादन सात फीसदी घट गया। अप्रैल-अक्टूबर अवधि में उर्वरक उत्पादन 1.1 फीसदी बढा। पेट्रोलियम और रिफायनरी उत्पादन अक्टूबर में साल-दर-साल आधार पर 4.2 फीसदी बढा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0