businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लुफ्थांसा के पायलट हडताल पर,750 उडानें रद्द

Source : business.khaskhabar.com | Mar 19, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 pilots of lufthansa on strikeबर्लिन। जर्मनी की राष्ट्रीय विमानन कंपनी लुफ्थांसा के पायलटों ने अपनी ह़डताल शुक्रवार तक के लिए बढ़ा दी है। यह जानकारी गुरूवार को मीडिया को दी गई। समाचारपत्र दाउचे वैले में आई खबर के मुताबिक, पायलट यूनियन विरिनिगंग कॉकपिट ने सोमवार देर रात को हडताल की घोषणा की थी। यूनियन ने बुधवार रात हडताल को शुक्रवार तक जारी रखने की घोषणा की। हडताल के कारण करीब 750 घरेलू उडानें रद्द हो चुकी हैं। इसके कारण छोटी और लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना रहे करीब 80 हजार यात्रियों को परेशानी हुई। पायलटों और प्रबंधन के बीच मुख्य विवाद सेवानिवृत्ति लाभ को लेकर है, जो कंपनी नए पायलटों के लिए बदलना चाहती है। साथ ही कंपनी द्वारा पहले सेवानिवृत्ति लेने की उम्र बढाने पर भी विवाद है। कंपनी को दिसंबर 2014 में भी ऎसी हडतालों का सामना करना पडा था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0