businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अब पेपाल ने भी रूस में अपनी सेवायें बंद कीं

Source : business.khaskhabar.com | Mar 06, 2022 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 paypal shuts down services in russia 507684सैन फ्रांसिस्को । यूक्रेन पर हमला करने के विरोध में अब ऑनलाइन भुगतान सेवा प्रदाता कंपनी पेपाल ने भी रूस में अपने कारोबार को समेटने की घोषणा कर दी है। अब तक विभिन्न क्षेत्रों की कई कंपनियों ने यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ रूस में अपनी सेवायें समाप्त कर दीं हैं।

यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री मिखाइलो फेदोरोव ने पेपाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पत्र ट्वीट किया है, जिसमें रूस में पेपाल की सेवायें बंद करने की बात की गयी है।

फेदोरोव ने ट्वीट किया है, हमें पेपाल के सीईओ डैन शुल्मैन का एक पत्र प्राप्त हुआ है। अब यह आधिकारिक जानकारी है कि पेपाल ने यूक्रेन पर हमले के विरोध में अपनी सेवायें रूस में बंद कर दी हैँ। हमारा साथ देने के लिये शुक्रिया पेपाल। हमें उम्मीद है कि आप जल्द ही यूक्रेन में अपना कारोबार शुरू करेंगे।

शुल्मैन ने अपने पत्र में लिखा है कि रूस में अपनी सेवायें बंद करने के साथ ही कंपनी अपने कर्मचारियों की मदद का हरसंभव प्रयास कर रही है, जो इस मुश्किल समय में कठिनाई का सामना कर रहे हैं।

इससे पहले वीजा और मास्टरकार्ड ने भी रूस में अपनी सेवायें समाप्त करने की घोषणा की थी। (आईएएनएस)

[@ ब्वॉयफ्रेंड के लिए क्या बोल गई ये हसीना]


[@ विदेशी गायिका ने किया शाहरूख के बारे में यह खुलासा]


[@ व्यायाम से डर लगे तो कॉफी पीएं]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0