businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यात्री कारों की बिक्री जनवरी में घटी : सियाम

Source : business.khaskhabar.com | Feb 13, 2018 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 passenger car sales marginally lower in january siam 294054नई दिल्ली। देश में यात्री कारों की बिक्री में जनवरी में गिरावट दर्ज की गई है। उद्योग के आंकड़ों से सोमवार को यह जानकारी मिली। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी में कुल 1,84,264 यात्री कारों की बिक्री हुई, जबकि साल 2017 जनवरी में कुल 1,86,596 यात्री कारों की बिक्री हुई थी।

हालांकि यात्री कारों की श्रेणी के अन्य उप-खंडों जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में जनवरी में 37.88 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और कुल 85,850 वाहनों की बिक्री हुई। वहीं, दूसरी तरफ वैन की बिक्री में 7.06 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और कुल 15,363 वाहनों की बिक्री हुई।

परिणामस्वरूप, घरेलू यात्री वाहनों की कुल बिक्री में जनवरी में 7.57 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और 2,85,477 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि साल 2017 की जनवरी में कुल 2,65,389 वाहनों की बिक्री हुई थी।
(आईएएनएस)

[@ न करें दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल, मिलता है दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानी ]


[@ इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग]


[@ ये फोटो देख घूम जाए हर किसी का दिमाग]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0