businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पैनासोनिक ने नया स्मार्टफोन पेश किया

Source : business.khaskhabar.com | July 30, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 panasonic launches new smartphone at rs 3199 63392नई दिल्ली। पैनासोनिक इंडिया ने शुक्रवार को नया टी44 लाइट स्मार्टफोन 3,199 रुपये में लांच किया, जो बिक्री के लिए स्नैपडील पर उपलब्ध होगा।

पैनासोनिक इंडिया के व्यापार प्रमुख (मोबिलिटी डिविजन) पंकज राणा ने एक बयान जारी कर कहा,  ‘‘टी44 लाइट युवाओं के लिए सही विकल्प है, जो भविष्य के फीचर्स से लैस है और जेब पर भी भारी नहीं है।’’

टी44 लाइट एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इसमें 512 जीबी रैम और आठ जीबी इंटरनल मेमोरी है, जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह दो मेगापिक्सल रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश से युक्त है। इसका फ्रंट कैमरा वीजीए कैमरा है और इसमें 2,400 एमएएच की बैटरी लगी है।

जहां तक कनेक्टिविटी का सवाल है, टी44 लाइट में 3जी, ब्ल्यूट्रूथ, वाईफाई, जीपीएस, एफएम आदि उपलब्ध है।

टी44 लाइट की पहली बिक्री एक अगस्त को 3.00 बजे अपराह्न होगी।(आईएएनएस)

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0