businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

क्वाड कैमरा और हेलियो चिपसेट के साथ ओप्पो ए93 लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Oct 03, 2020 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 oppo a93 with quad cameras helio p95 chipset launched 454214बीजिंग । चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने वियतनाम में ए93 मॉडल लॉन्च किया है जो कि एफ17 प्रो का ही प्रारूप है। एफ17 प्रो को बीते महीने भारत में लॉन्च किया गया था।

ओप्पो ए93 काले और सफेद रंगों में उपलब्ध है। इसके 8जीबी-128जीबी वेरिएंट की कीमत 324 डॉलर है।

इस हैंडसेट में 6.43 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 का है। इसमें इंट्रीगेट्रेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

इस फोन में मेडियाटेक हेलियो पी95 चिपसेट लगा है।

साथ ही इस फोन में क्वाड कैमरे हैं। इसका मुख्य सेंसर 48एमपी का है और 8एमपी का अल्ट्रा वाइड सेंसर भी है। साथ ही इसमें दो 2एमपी के कैमरे भी हैं। इसका सेल्फी कैमरा डुअल लेंस का है और यह 16एमपी का है। (आईएएनएस)


[@ म्यांमार में खाते हैं खाना और सोते हैं भारत में!]


[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]


[@ भटकती आत्मा के साए में घिर गईं अंगूरी भाभी, ठकुराइन की आत्मा...]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0