businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वनप्लस कर रही नए 5जी स्मार्टफोन पर काम : रिपोर्ट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 16, 2019 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 oneplus working on new 5g smartphone report 398976बीजिंग। चीनी हैंडसेट निर्माता वनप्लस ने पुष्टि की है कि कंपनी एक दूसरे 5जी फोन पर काम कर रही है। इसे इसी साल रिलीज किया जाएगा, जो वनप्लस 7टी हो सकता है।

एक्सडीए डेवलपर्स ने बुधवार को फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि यह डिवाइस वैश्विक 5जी को सपोर्ट करेगा और उसका डिजायन वनप्लस 7प्रो जैसा होगा।

हालांकि, वनप्लस 7प्रो 5जी दुनिया के केवल चुनिंदा ऑपरेटर्स को सपोर्ट करता है, लेकिन नया फोन सभी ऑपरेटरों को सपोर्ट करेगा।

वनप्लस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीट लाउ ने कहा, ‘‘अगर आप 2020 में एक प्रीमियम फोन चाहते हैं तो वह 5जी प्रौद्योगिकी से लैस होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि 5जी प्रौद्योगिकी की तैनाती के साथ अगले साल हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि 5जी का युग करीब आ रहा है और हम ज्यादा से ज्यादा निवेश कर रहे हैं।’’
(आईएएनएस)

[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]


[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]


[@ व्यायाम से डर लगे तो कॉफी पीएं]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0