businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वनप्लस-8 सीरीज के सभी स्मार्टफोन 5-जी सपोर्ट के साथ होंगे लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Mar 12, 2020 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 oneplus 8 series will be all 5g devices confirms ceo pete lau 433590बीजिंग। आगामी वनप्लस-8 सीरीज के सभी स्मार्टफोन अब 5-जी सपोर्ट के साथ ही लॉन्च होंगे। कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने इसकी पुष्टि की है।

लाउ ने सीएनईटी से विशेष रूप से बात करते हुए बताया कि इस सीरीज के स्मार्टफोन 5-जी के साथ बाजार में उतारे जाएंगे।

रिपोर्ट में लाउ के हवाले से कहा गया है, "मैं 5-जी शुरू करने और इसमें दीर्घकालिक निवेश के लिए अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराता हूं। हम 5-जी में कई वर्षो से निवेश कर रहे हैं और हम इसे आगे बढ़ते हुए देख रहे हैं। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।"

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को अप्रैल में अपनी इस अगली पीढ़ी के स्मार्टफोन के लॉन्च करने की उम्मीद है। कंपनी द्वारा हालांकि आधिकारिक तारीख की पुष्टि होना बाकी है।

स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिप प्रोसेसर और एंड्रॉएड 10 बिट्स के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

लीक हुई तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि फोन का बैक पैनल ग्रेडिएंट फिनिश के साथ पेश किया जाने वाला है। (आईएएनएस)

[@ टी-20 रैंकिंग: कोहली टॉप 10 में शामिल, राहुल 6ठे स्थान पर पहुंचे]


[@ फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस]


[@ इस मॉडल का बचपन में हुआ यौन शोषण, सौतेले पिता..]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0