businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

निसान, अशोक लेलैंड ने संयुक्त उद्यम का पुनर्गठन किया

Source : business.khaskhabar.com | Sep 08, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 nissan ashok leyland part ways on jvs 81038नई दिल्ली/चेन्नई । निसान मोटर्स कंपनी लिमिटेड और अशोक लेलैंड लिमिटेड ने बुधवार को दोनों कंपनियों की साझेदारी में बनी तीन संयुक्त उद्यम कंपनियों के पुर्नगठन की घोषणा की।

इसके तहत निसान तीनों संयुक्त उद्यम की हिस्सेदारी अशोक लेलैंड को बेचेगी। इन संयुक्त उद्यम में प्रौद्योगिकी विकास, पॉवरट्रेन और वाहनों का उत्पादन किया जाता है। इस समझौते पर दोनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को हस्ताक्षर किए। इसके बाद ये कंपनियां अशोक लेलैंड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी बन जाएंगी। हालांकि इसके लिए अभी विभिन्न नियामकों की मंजूरी की जरूरत होगी।

नए समझौते के तहत अशोक लेलैंड हल्के वाणिज्यिक वाहन का निर्माण करती रहेगी। इसके साथ ही दोनों कंपनियां इस बात से सहमत हुई है कि निसान भारत में बने पुर्जों की खरीद करती रहेगी।

निसान कॉरपोरट के उपाध्यक्ष (वैश्विक एलसीवी इकाई) फिलिप गूयेरिन बोऊटौड ने कहा, ‘‘हम अशोक लेलैंड के साथ अपने व्यापार के दूसरे चरण में पहुंच रहे हैं। निसान भारत के प्रति प्रतिबद्ध है और उत्पादन, शोध, विकास और विपणन नेटवर्क में हम निवेश करते रहेंगे। हम भारतीय बाजार के प्रमुख खिलाड़ी बनने की ओर अग्रसर हैं। अशोक लेलैंड के साथ समझौते के तहत वाणिज्यिक वाहन खरीदने वाले भारतीय ग्राहकों को निसान की इंजीनियरिंग का लाभ मिलता रहेगा। साथ ही सर्विस और कलपुर्जे की उपलब्धता भी सुनिश्चित रहेगी।’’

अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक विनोद दासारि ने बताया, ‘‘हमने तीन संयुक्त उद्यमों में निसान की हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया। इससे हमें अपने मुख्य कारोबार पर ध्यान देने में मदद मिलेगी। नए समझौते के तहत निसान के साथ हमारी भागीदारी बनी रहेगी।’’(आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0