businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ट्विटर अपलोड टाइम में तेजी लाएंगे मस्क, वीडियो सर्वोच्च प्राथमिकता

Source : business.khaskhabar.com | Nov 21, 2022 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 musk to speed up twitter upload time video top priority 530966सैन फ्रांसिस्को । ट्विटर बॉस एलन मस्क ने कहा है कि कंपनी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर अपलोड समय को तेज करने पर काम करेगी, जिसमें वीडियो को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। ट्विटर अकाउंट, 'टेस्ला ओनर्स सिलिकॉन वैली' (जो एक आधिकारिक टेस्ला मान्यता प्राप्त क्लब है) ने सोमवार को ट्वीट किया जिसमें उसने मस्क से 'ट्विटर लाइव वीडियो को बेहतर बनाने के लिए' कहा।

उन्होंने ट्वीट किया, "क्या हम एक साथ कई लोगों के साथ ट्विटर लाइव वीडियो को बेहतर बना सकते हैं? अभी यह केवल एक व्यक्ति है और अन्य लोग ऑडियो हैं।"

जिस पर मस्क ने जवाब दिया, "हां, समग्र रूप से वीडियो पर प्रमुख ध्यान दिया जाएगा।"

टेस्ला ओनर्स सिलिकॉन वैली ने आगे ट्वीट किया, "आप ऐप को कैसे तेज बनाने जा रहे हैं।"

मस्क ने रिप्लाई किया, "ओह यार, यह एक लंबी कहानी है, लेकिन अगर हमने साल के अंत तक रिस्पॉन्स टाइम को आधा नहीं किया, तो मेरा सिर शर्म से झुक झाएगा।"

अपनी लेटेस्ट घोषणाओं में से एक में, मस्क ने पिछले सप्ताह ट्वीट किया था कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट स्वचालित रूप से लंबे-फॉर्म टेक्स्ट को थ्रेड्स में बदलने के लिए एक सॉल्यूशन पर काम कर रही है, क्योंकि ट्विटर केवल 280-वर्णो की अनुमति देता है जो उपयोगकर्ताओं के लिए एक लंबा टेक्स्ट लिखना चुनौतीपूर्ण बनाता है।

साथ ही, माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने एंड्रॉइड पर डायरेक्ट मैसेज (डीएम) के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर काम करना शुरू कर दिया है।

ऐप शोधकर्ता जेन मनचुन वोंग ने ट्वीट किया, "ट्विटर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड डीएम वापस ला रहा है।"

मस्क ने वोंग के ट्वीट का जवाब विंक्ड इमोजी के साथ दिया, जो इंगित करता है कि इस फीचर पर काम चल रहा है।

--आईएएनएस

[@ टेलीविजन की इस अभिनेत्री को हुई 2 साल की सजा ]


[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]


[@ अखरोट है सेहत के लिए फायदेमंद]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0