businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मस्क ने दी जेफ बेजोस को सलाह-कम करें पार्टी, अधिक करें काम

Source : business.khaskhabar.com | May 28, 2022 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 musk advises jeff bezos to party less work more 516089सैन फ्रांसिस्को । टेस्ला के सीईओ ने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के स्पेस वेंचर 'ब्लू ऑरिजिन' की टूरिस्ट फ्लाइट में होने वाली देर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बेजोस को पार्टी कम करना चाहिए और काम पर अधिक ध्यान देना चाहिए। हाल में ही बेजोस की पांचवीं स्पेस टूरिस्ट फ्लाइट न्यू शेफर्ड की लॉन्िंचग स्थगित कर दी गई थी। बेजोस की कंपनी की स्पेस फ्लाइट एनएस-21 इस सबऑर्बिटल स्पेस ट्रिप पर छह लोगों को ले जानेवाला थी।

मस्क ने इसी को लेकर बेजोस की कार्यशैली पर टिप्पणी की है। ट्वीटर पर मस्क से जब एक यूजर ने पूछा कि क्या ेबेजोस अच्छे आदमी हैं तो टेस्ला के सीईओ ने कहा कि वह ठीक हैं।

उन्होंने बेजोस के बारे में कहा, "मुझे लगता है कि वह ठीक हैं। ऐसा लगता है कि वह इन दिनों ज्यादा समय हॉट टब में गुजार रहे हैं। लेकिन अगर वह ऑर्बिट में जाना चाहते हैं तो उन्हें कम पार्टी करनी चाहिए और अधिक काम करना चाहिए।"

--आईएएनएस

[@ क्या आप जानते है खांसी का इलाज है चॉकलेट!]


[@ मिताली ने कहा, 1999 में मुझे जब भारत के लिए खेलने का मौका मिला... ]


[@ कभी-कभी गर्भावस्था भूल जाती हैं ये अभिनेत्री]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0