businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मोटोरोला रेजर फोल्डेबल स्मार्टफोन का इस साल के अंत तक डेब्यू : रिपोर्ट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 29, 2019 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 motorola razr foldable to debut before 2019 end report 406278बीजिंग। इस साल की शुरुआत में अपनी डेडलाइन मिस करने के बाद अब खबरें हैं कि मोटोरोला 2019 के अंत से पहले अपने रेजर फोल्डेबल फोन को लॉन्च करेगा। सीनेट की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, चाइनिज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की दिग्गज कंपनी लेनोवो की एक यूनिट मोटोरोला एक गुप्त फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि रेजर ब्रांड को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

2017 की पेटेंट फाइलिंग के अनुसार, जहां सैमसंग का गैलेक्सी फोल्ड या हुआवे का मेट एक्स फोन टैबलेट में बाहर की ओर मुड़ते हैं, वहीं इसके विपरीत मोटोरोला के फोल्डेबल के अपने लोकप्रिय रेजर फ्लिप फोन की तरह अंदर की तरफ मुड़ने की उम्मीदे हैं।

हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि फोल्डेबल फोन कब तक स्टोर पर उपलब्ध हो सकेगा। नए मोटो रेजर पर सभी बातों के इतर स्टाइल पर काम किया जा रहा है। इसका मतलब यह भी है कि किसी को भी बड़ी बैटरी के बिल्ट-इन होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

पहले की खबरों पर यकीन किया जाए तो डिवाइस क्वालकोम स्नेप ड्रैगन 710 एसओसी, 4 और 6 जीबी रैम, 64/128जीबी स्टोरेज और 2,730 एमएच की बैटरी को सपोर्ट करेगा।
(आईएएनएस)

[@ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है यह मैजिक केक..]


[@ ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...]


[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0