businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मोटोरोला-वन मैक्रो स्मार्टफोन 9,999 रुपये में हुआ लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Oct 10, 2019 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 motorola one macro launched in india for rs 9999 408218नई दिल्ली। मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी ने बुधवार को अपना मोटोरोला-वन मैक्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया।

यह मोबाइल मीडियाटेक हीलियो पी-70 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इस फोन की कीमत भारत में 9,999 रुपये रखी गई है।

इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है और कंपनी का दावा है कि यह दो दिन तक चल सकती है। इसके साथ ही इसमें चार जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में 6.2 इंच की मैक्स विजन एचडी प्लस डिस्प्ले है।

इस स्मार्टफोन में यू-आकार की स्क्रीन नॉच स्क्रीन दी गई है जोकि 19:9 अनुपात में शानदार डिस्पले का अनुभव कराएगी। इसके रियर कैमरा में तीन लेंस हैं। इसे 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, दो मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और दो मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ पेश किया गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि इस फोन का एआई कैमरा सिस्टम क्वाड सेंसर और लेजर ऑटो फोकस तकनीक के साथ पेश किया गया है, जो आपको बेहद कम समय में फोकस के साथ असाधारण तस्वीर खींचने में मददगार साबित होगा।

यह डिवाइस हाइब्रिड सिम-ट्रे के साथ आया है, जो दोहरी सिम या एक माइक्रो एसडी कार्ड के साथ सिम डालने की सुविधा प्रदान करेगा। (आईएएनएस)

[@ टेलीविजन की इस अभिनेत्री को हुई 2 साल की सजा ]


[@ कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’]


[@ सलमान शाहरूख से अपनी तुलना पर क्या बोले आमिर खान]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0