businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मोटो जेड, मोटो जेड प्ले स्मार्टफोन भारत में लांच

Source : business.khaskhabar.com | Oct 05, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 moto z moto z play smartphones arrive in india 98072नई दिल्ली। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी मोटोरोला मोबिलिटी (लेनोवो ब्रांड) ने मंगलवार को दो नए स्मार्टफोन मोटो जेड और मोटो जेड प्ले भारतीय बाजार में उतारे।

मोटो जेड और मोटो जेड प्ले की बिक्री 17 अक्टूबर से केवल अमेजन और फ्लिपकार्ट पर होगी। इनकी कीमत क्रमश: 39,999 और 24,999 रुपये रखी गई है।

मोटो जेड में 5.5 इंच क्वैड एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है, जिसके साथ 4 जीबी रैम के साथ पानी से बचाव की कोटिंग लगी है।

मोटो जेड में 13 मेगापिक्सल पिछला कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अगला कैमरा है। इसमें 2,600 एमएएच की बैटरी लगी है। इसकी क्षमता 64 जीबी मेमोरी की है जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

मोटो जेड प्ले में 5.5 इंच फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 2 गीगाहट्र्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 3,150 एमएएच की बैटरी है जो टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इसमें 16 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का अगला कैमरा है। (आईएएनएस)

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0